रामपुर

Rampur News: पेराई सत्र से पूर्व किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान करने के दिए निर्देश

Connect News 24

रामपुर। नवनियुक्त जिला गन्ना अधिकारी ने राणा शुगर मिल पहुंचकर निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान जीएम को आगामी पैराई क्षेत्र से पूर्व किसानों के बकाया धनराशि का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। नवनियुक्त जिला गन्नाधिकारी शैलेश मौर्य ने बुधवार को राणा शुगर मिल पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने 2022 और 2023 पैराई सत्र का किसानों के गन्ने का बकाया 42 करोड़ रुपये का भुगतान करने के निर्देश दिए। जीएम केपी सिंह को चेतावनी देते हुए कहा कि शासन के निर्देशों के अनुसार 14 दिन के भीतर भुगतान करने की प्रक्रिया का पालन करना सुनिश्चित करें। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि फिलहाल इन दिनों किसानों का डिस्प्ले सट्टा प्रदर्शन किया जा रहा है। किसान उस सट्टा प्रदर्शन को अवश्य देख लें। ताकि किसानों को आगामी पैराई सत्र में कोई समस्या उत्पन्न न हो। निरीक्षण के दौरान आगामी पेराई सत्र 2024-25 की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मिल के द्वारा कराई जा रहे मेंटेनेंस का निरीक्षण भी किया गया। उन्होंने क्षेत्र के किसानों को अपने संदेश में कहा कि मिल क्षेत्र के किसान अधिक से अधिक गन्ने की फसल उगाएं तथा आगामी पेराई सत्र में मिल को गन्ने की सप्लाई दें। इस मौके पर राणा शुगर मिल के महाप्रबंधक गन्ना केपी सिंह, एवं यूनिट हेड हरवीर सिंह तथा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button