रामपुर

Rampur News: रेत के ओवरलोड वाहनों से मसवासी में फिर लगा जाम

Connect News 24

मसवासी। नगर से काशीपुर मार्ग पर रेत के ओवरलोड वाहनों का संचालन धड़ल्ले के साथ हो रहा है जिसके चलते मंगलवार को मसवासी कस्बे के लोग एवं यात्री दिनभर जाम जाम के झाम से जूझते रहे। दुकानदारों द्वारा की गई शिकायत के बाद भी ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

बुधवार की शाम भी रेत के ओवरलोड वाहनों का जाम लग गया जिससे राहगीरों को आवागमन में दुश्वारवरियां का सामना करना पड़ा। पट्टीकलां समेत आसपास के कोसी नदी क्षेत्र से दिनभर काशीपुर मार्ग पर रेत के ओवरलोड वाहनों का संचालन रहता है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। यही नहीं दुकानदार भी ओवरलोड वाहनों के संचालन से परेशान हो गए हैं, लेकिन राजस्व प्रशासन और खनन विभाग रेत के ओवरलोड डंपर और ट्रकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

बुधवार की शाम भी काशीपुर मार्ग पर आमने सामने सामने वाले वाहनों का जाम लग गया मार्ग संकरा होने की वजह से आमने-सामने वाले वाहनों को साइड नहीं मिल पाई जिससे यहां जाम लगा। जाम के कारण ओवरलोड वाहनों की दूर तक लंबी लाइन लग गई और राहगीरों का आवागमन दुश्वार हो गया। तहसील के प्रशासनिक अधिकारी भी इस मामले में अनभिज्ञ बने हुए हैं। दुकानदार मोहम्मद शफी, अबरार हुसैन, कासिम अली और मोहम्मद फारुख आदि ने रेत के ओवरलोड वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button