बरेली

Bareilly News: तेज हवा में सुभाषनगर के पांच हजार घरों की बिजली गुल

Connect News 24

बरेली। गर्मी बढ़ते ही बिजली आपूर्ति फेल होने लगी। बुधवार रात सवा दस बजे तेज हवा के झोंके से सुभाषनगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पांच हजार घरों में अंधेरा छा गया। साढ़े ग्यारह बजे हवा बंद होने के बाद आपूर्ति बहाल हुई। तिलकनगर फीडर पर साढ़े ग्यारह बजे के बाद भी आपूर्ति बाधित रही। उपभोक्ताओं का कहना था कि शाम सात बजे के बाद बार-बार ट्रिपिंग होती रही।

सिविल लाइंस वन सब स्टेशन के बेसू वन व टू और स्टेशन रोड फीडर पर सुबह आठ बजे बिजली चली गई और दस बजे आई। इस दौरान लोग पानी के लिए भी तरस गए। दो घंटे बिजली बंद रही। सिविल लाइंस टू सब स्टेेशन के सिटी स्टेशन फीडर पर एक हजार से अधिक उपभोक्ताओं को दोपहर पौने दो बजे से साढ़े तीन बजे तक बिजली नहीं मिली। लोग गर्मी से परेशान रहे। कमल टाकीज फीडर पर सुबह साढ़े सात से ग्यारह बजे तक आपूर्ति ठप रही। एक हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button