रामपुर

Rampur News: जेसीज स्कूल ने ट्राफी पर किया कब्जा

Connect News 24

बिलासपुर (रामपुर)। होली चाइल्ड स्कूल के क्रिकेट मैदान में चल रहे इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम दिन फाइनल मैच जेसीज पब्लिक स्कूल रूद्रपुर व आरएएन पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। जिसमें जेसीज स्कूल की टीम विजयी रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमन्त रतन, डीडीसीए अण्डर-16 स्टेट के प्रशिक्षक के रूप में जुड़े। जिसके परिणाम स्वरूप उनकी टीम विजय मर्चेंट ट्रॉफी में संयुक्त विजेता बनी। कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ ऑनर कपिल कुमार (क्षेत्रीय अधिकारी, टेन्विक स्पोर्ट्स) रहे। इस अवसर पर एम एस रावत इन्टरनेशनल बास्केटबाल खिलाड़ी ने कार्यक्रम में शामिल रहे।फाइनल मैच में आर ए एन पब्निक स्कूल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर के मैच में मात्र 13 ओवर में 10 विकेट खोकर 71 रन बना पाए। जेसीज की ओर से अभिमन्यु, जीवांश व निदिश ने तीन-तीन विकेट झटके और आर ए एन की टीम को बाांधकर रख दिया। इसके जवाब में जेसीज स्कूल की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को 11.3 ओवर में सात विकेट खोकर प्राप्त कर लिया और ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जेसीज की ओर से सर्वाधिक 26 रनों का योगदान गौरव ने दिया। उसने 22 बॉल में एक छक्का व 4 चौके लगाए। हेमन्त रतन व कपिल कुमार ने विजेता टीम को ट्रॉफी व अन्य पुरस्कार प्रदान किए। मैन ऑफ द मैच-अभिमन्यु काण्डपाल (आर ए एन), सर्वश्रेष्ठ फील्डर -दिव्यांश (आर ए एन) रहे। इसके अलावा पूरे टूर्नामेंट में बेस्ट बैट्स मैन-गौरव यादव (जेसीज स्कूल) रहे। उनको ट्रॉफी खेल अधिकारी एवं सचिव खेल बोर्ड-उत्तराखण्ड डाक्टर नागेंद्र शर्मा द्वारा विशेष पुरस्कार के रूप में बैट दिया गया, बेस्ट बॉलर-जीवांशु (होली चाइल्ड स्कूल) को ट्रॉफी से सम्मानित किया। इस टूर्नामेंट की विजेता व उप-विजेता टीम को नकद धनराशि से भी पुरस्कृत किया गया। इस टूर्नामेंट का फस्र्ट रनरअप होली चाइल्ड स्कूल रहा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button