रामपुर

Rampur News: नकाबपोश महिलाओं ने पर्स से ज्वेलरी और रुपये उड़ाए

Connect News 24

रामपुर। मिलक में बाजार में खरीदारी करने गई एक महिला के पर्स से तीन नकाबपोश महिलाओं ने मंगलसूत्र और 9700 रुपये गायब कर दिया। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना सोमवार को नगर स्थित साप्ताहिक बाजार की है। शाम पांच बजे नगर के मोहल्ला वशीर नगर रौरा कलां निवासी पुष्पा बाजार खरीदारी करने गई थी। वह बाजार में सामान लेने गई थी। दुकान पर सामान लेने के बाद दुकानदार को उन्होंने अपने पर्स से रुपये निकाल कर दिए। उनके पर्स के अन्दर एक छोटे पर्स में 9,700 रुपये नकद और एक सोने का पौन तोले का मंगल सूत्र रखा हुआ था। पुष्पा का कहना था कि जब वह बाजार से सब्जी लेने के लिए आगे बढ़ी तो उनके पीछे तीन अज्ञात महिलाएं जो कि बुर्का पहने हुई थी लग गईं थीं। जैसे ही वह गुरुद्वारे के पास पहुंची तो उक्त तीनों अज्ञात महिलाओं ने भीड़ का फायदा उठाकर उसके पर्स में रखे रुपये और सोने का मंगल सूत्र निकाल लिया। उन्होंने घटना की जानकारी बाजार में तैनात पुलिसकर्मी को दी। कोतवाल भानु सिंह ने बताया कि महिला द्वारा तहरीर दी गई है। पुलिस को भेजकर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकाल कर जांच की जा रही है जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button