रामपुर

Rampur News: तीन दिवसीय दौरे पर 28 को रामपुर आएंगे नकवी

Connect News 24

रामपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी तीन दिवसीय दौरे पर 28 अप्रैल को रामपुर आएंगे। 28 अप्रैल को वह शाम 4.30 बजे रामपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वह शंकरपुर स्थित अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। 29 अप्रैल को वह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और जनसंपर्क के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 30 अप्रैल की सुबह अपने आवास पर भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button