रामपुर

Rampur News: शॉपिंग मॉल में बन रहीं दुकानों की गुणवत्ता पर सवाल, जांच को पहुंचे अधिकारी

Connect News 24

रामपुर। मिलक ब्लॉक की ग्राम पंचायत धमोरा में निर्माणाधीन शॉपिंग मॉल में दुकानों के निर्माण में गुणवत्ता से खिलवाड़ हो रहा है। इसकी शिकायत पर सोमवार को जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

ग्राम पंचायत की आमदनी बढ़ाने के मकसद से शॉपिंग मॉल का निर्माण पंचायती राज विभाग की ओर से कराया जा रहा है। इसमें बनने वाली दुकानों को गांव के लोगों को किराये अथवा अनुबंध पर उठाया जाएगा। इससे ग्राम पंचायतों की अपनी आमदनी होगी। धमोरा में पिछले कुछ महीनों से शॉपिंग मॉल पर काम चल रहा है। आरोप के अनुसार कुछ लोगों ने मुख्य विकास अधिकारियों से दुकान के निर्माण में गुणवत्ता को दरकिनार करने की शिकायत की थी।

कहा था कि गांव में जो शॉपिंग मॉल बन रहा है और उसमें मानक अथवा गुणवत्ता का बिल्कुल ख्याल नहीं रखा जा रहा है। घटिया सामग्री इस्तेमाल हो रही है। इस पर सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी नंद किशोर कलाल के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी जांच करने के लिए मौके पर पहुंचे। उनके साथ में निर्माण कराने वाली संस्था के इंजीनियर्स भी मौजूद थे। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि जांच में मानकों के विपरीत अथवा गुणवत्ता खराब होने जैसा कुछ नहीं मिला है। उन्होंने मानक के अनुसार ही काम के निर्देश दिए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button