रामपुर

Rampur News: पहले दिन पालिकाध्यक्ष ने जाना विभागों का हाल, देखी व्यवस्थाएं

Connect News 24

रामपुर। शपथ ग्रहण के बाद पहले दिन पालिकाध्यक्ष ने अपनी कुुर्सी संभाल ली। इस दौरान उन्होंने पालिका परिसर के अंदर 12-13 पटलों पर पहुंचकर जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सभी से उनके कार्यों की जानकारी ली और बेहतर ढंग से काम करने की नसीहत दी। खासतौर पर पेयजल व्यवस्था और साफ-सफाई के पटल पर विशेष तौर पर जोर देकर गरीबों को किसी भी प्रकार की दिक्क्त न आने देने के लिए कहा।

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पालिकाध्यक्ष कार्यालय पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले बड़े बाबू के कार्यालय का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने उनसे बातचीत की और उनका दायित्व पूछा। इसके बाद वह जल कल विभाग में पहुंची। यहां उन्होंने पानी की व्यवस्था पर जोर देते हुए सप्लाई प्रत्येक वार्ड में पहुंचाने के लिए कहा। इसके बाद प्रकाश व्यवस्था को भी देखा। यहां उन्होंने लोगों को विशेष तौर पर सड़कों को रोशन करने के लिए निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने रिकार्ड रूम भी जाकर देखा, लेकिन यहां उनको पुराने रिकार्ड काफी खराब तरीके से रखे दिखाई दिए। इस पर उन्होंने साफ-सफाई करने के लिए कहा। टैक्स विभाग में पहुुंचकर उन्होंने यहां की कार्य प्रणाली के बारे में जाना। इस दौरान बताया गया कि यहां पर अभी एक कर्मचारी काम संभाल रहे हैं। धीरे-धीरे नई वैकेंसी के साथ लोग जुड़ेंगे। इसके बाद उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन का पटल देखा और शहर की साफ-सफाई पर जोर दिया। ईओ अवनीश कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button