रामपुर

Rampur News: हरियाली तीज पर महिलाओं ने नृत्य से बांधा समां, प्रस्तुतियों ने छोड़ी छाप

Connect News 24

रामपुर। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन का तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी समा बांध दिया। एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई। इस बीच तीज क्वीन का ताज नीलम अग्रवाल के सिर सजा। जबकि रनरअप पूजा गुप्ता रहीं।

कोसी मंदिर मार्ग पर अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की महिला इकाई के तीजोत्सव में मुख्य अतिथि एंव प्रांतीय कोषाध्यक्ष रानी गुप्ता, संरक्षिका प्रीति अग्रवाल, अध्यक्ष पूनम गुप्ता, महामंत्री पुष्पा गुप्ता, नमिता सिंघल, दीपा गुप्ता, स्मिता गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र सास बहू लघु नाटिका, ग्रुप डांस, ग्रुप गेम रहे। सावन थीम पर आधारित महिलाओं द्वारा नृत्य एंव जया गुप्ता द्वारा अमरनाथ यात्रा पर एक शानदार प्रस्तुति दी गयी। तीज क्वीन की विजेता नीलम अग्रवाल और रनरअप पूजा गुप्ता रहीं। इससे पूर्व मुख्य अतिथि रानी गुप्ता ने संगठित होकर समाज हित में कार्य करने के लिए अनुरोध किया। महिला ईकाई अध्यक्ष पूनम गुप्ता द्वारा सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद एंव आभार व्यक्त किया गया। सभा में रेनू गर्ग, मोक्षी,श्वेता, अरूणा मांगलिक, नेहा अग्रवाल, रजनी सिंघल, नीता अग्रवाल, रेशू, पूजा, पूनम, मधू, खुश्बू, नीलम, संगीता, रेखा, सुमन, तरंग, सुमन गर्ग आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अल्का गुप्ता एवं प्रशाली अग्रवाल ने किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button