पीलीभीत

Pilibhit News: अब आसान नहीं होगा सफाई कर्मियों से चाकरी कराना

Connect News 24

पीलीभीत। गांवों से बुलाकर सफाईकर्मियों को अपने घरोंं और कार्यालयों से संबद्ध करना अब अधिकारियों के लिए आसान नहीं होगा। इसके लिए अब शासन से अनुमति लेनी होगी। इसके बाद जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से इन्हें भेजा जाएगा। शासन ने इस बाबत दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मियों को अब गांवों में ही रहना पड़ेगा। ऑनलाइन हाजिरी लगने पर ही उनका वेतन जारी हो सकेगा। अब तक तमाम सफाई कर्मियों की हाजिरी तो गांवों से सत्यापित होकर आ रही है लेकिन वे काम कहीं और कर रहे हैं। शासन ने ऑनलाइन हाजिरी को अनिवार्य करते हुए सफाई कर्मियों की संबद्धता को लेकर भी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

शासन से जारी निर्देशों में कहा गया है कि विषम परिस्थितियों जैसे बाढ़, दैवीय आपदा एवं प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के कार्यक्रम, चुनाव एवं उच्चाधिकारियों के आदेश से ही सफाई कर्मियों से कार्य करवाया जा सकता है। ऐसी स्थिति में सहायक विकास अधिकारी पंचायत तथा जिला पंचायत राज अधिकारी, निदेशक पंचायतीराज से स्वीकृति ली जाएगी। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया शासन की ओर से जारी दिशा निर्देशों में कहा गया है कि ऑनलाइन हाजिरी के बाद ही सफाकिर्मियों को वेतन मिल सकेगा।

अधिकारियों के यहां से अब भी नहीं हटे सफाई कर्मी

एक तरफ शासन आदेश जारी कर रहा है, लेकिन जिले के अधिकारियों के यहां अब भी करीब 50 सफाई कर्मचारी अटैच हैं। हाल ही में आए डीपीआरओ ने 13 सफाई कर्मियों को उनके तैनाती स्थल पर जाने को आदेश जारी किया तो वे डीएम के यहां पहुंच गए। दरअसल इनमें से कई अधिकारियों के यहां ही चाकरी कर रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button