रामपुर

Rampur News: झोलाछाप के गलत इंजेक्शन से बिगड़ी एक माह के शिशु की तबीयत, रेफर

Connect News 24

शाहबाद (रामपुर)।

झोलाछाप के गलत इंजेक्शन से एक माह के शिशु की तबीयत बिगड़ गई। इस पर परिजन बच्चे को लेकर मुरादाबाद के अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां से उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया गया है।

बरेली जिले के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सिमरावा निवासी अख्तर रजा पत्नी मुशायरा और एक माह के शिशु अरशद रजा के साथ ससुराल शाहबाद के गांव पस्तौर में आए थे। बच्चे को उल्टी होने पर सात जुलाई को परिवार के लोग शाहबाद नगर के झोलाछाप के यहां लेकर पहुंचे थे। इस दौरान झोलाछाप ने शिशु के कूल्हे में इंजेक्शन लगा दिया था। इंजेक्शन लगने के बाद से शिशु के कूल्हे से खून रुकना बंद नहीं हो रहा था। इस पर परिवार के लोग शिशु को लेकर मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां हालत में सुधार न होने पर परिजन फिर बच्चे को लेकर झोलाछाप के यहां लेकर पहुंचे। तो झोलाछाप ने उन लोगों से सही से बात नहीं की।

वहीं हालत बिगड़ती देखकर परिवार के लोग शिशु को बरेली के एक निजी अस्पताल में ले गए हैं, जहां पर उसको मंगलवार देर रात को भर्ती कराने की प्रक्रिया चल रही थी। मामले में पुलिस ने बताया कि मौखिक शिकायत मिली है। लिखित शिकायत मिलने पर झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button