बरेली

Bareilly News: 24 घंटे में 50 मिमी बारिश से मिली राहत

Connect News 24

बरेली। मानसून की सक्रियता से राहत की बारिश का क्रम जारी है। मंगलवार को दिन में एक घंटे तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में 50 मिमी बारिश के चलते धूप बेअसर रही। अनुकूल माहौल बने रहने पर मौसम विभाग ने आगे भी हल्की तेज बारिश की उम्मीद जताई है।

मंगलवार को दिन में धूप और बादल के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। दोपहर 2:30 बजे शहर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई तो कहीं रिमझिम फुहारें पड़ीं।। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक शहर पर पश्चिमी विक्षोभ मंडरा रहा है पर 30 डिग्री से ज्यादा ऊंचाई होने से बारिश के लिए अनुकूल माहौल नहीं बन सका। बताया कि बीते 24 घंटे में 50 मिमी की रिकॉर्ड बारिश हुई है। निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर शहर में तेज बारिश की संभावना जताई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम इनपुट

अधिकतम 34.4

न्यूनतम 24.8

पूर्वानुमान

दिन में घने बादल छाए रहेंगे। हल्की धूप रहेगी। रिमझिम जारी रहेगी।

सूर्योदय 5.23

सूर्यास्त 7.13


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button