रामपुर

Rampur News: धान खरीद कम, फिर भी प्रदेश में नंबर वन

Connect News 24

रामपुर। जिले में धान खरीद सामान्य से भले ही कम हो, मगर रामपुर धान खरीद के मामले में प्रदेश में नंबर वन है। जिले में अब तक 71 हजार टन धान खरीदा जा चुका है। 66 हजार टन खरीद के साथ शाहजहांपुर जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर है।

जिले में 146 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद की जा रही है। 2.98 लाख टन लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 7248 किसानों से 71530 टन धान की खरीद हो चुकी है यानी लक्ष्य के हिसाब से 24 फीसदी खरीद हो चुकी है। वर्ष 2022-23 की खरीद से तुलना करें तो इस बार धान की खरीद पिछड़ती हुई नजर आ रही है। पिछली बार अब तक 91 हजार टन धान खरीदा जा चुका था।

धान खरीद में सुस्ती को देखते हुए बीते दिनों डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने सभी केंद्र प्रभारियों संग बैठक की थी। नाराजगी जताते हुए खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए थे। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कौशल देव ने बताया कि प्रदेश में धान की खरीद में रामपुर प्रथम स्थान पर है। लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी केंद्र प्रभारियों को खरीद में तेजी लाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

इनसेट

धान की खरीद में टॉप 10 जिले

जिले धान खरीद (टन में)

रामपुर 71530

शाहजहांपुर 66628

पीलीभीत 49207

हरदोई 38449

लखीमपुर खीरी 33335

मुरादाबाद 29026

सीतापुर 27057

बाराबंकी 16806

बरेली 15585

संभल 14570


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button