रामपुर

Rampur News: अतिक्रमण हटाकर खाली कराई भूमि पर कराया पौधरोपण

Connect News 24

रामपुर। वन महोत्सव सप्ताह के तहत जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने आंबेडकर पार्क के पास हटवाए गए अतिक्रमण के बाद खली पड़ी भूमि पर पौधरोपण कराया। जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्ष हम सभी के जीवन का मूल आधार होते हैं। सरकार द्वारा वन महोत्सव सप्ताह जैसे कार्यक्रमों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य यही है कि लोग पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें और सामूहिक रूप से भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आमजन अपने आसपास पौधरोपण अवश्य करें और उनकी देखभाल भी करें। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।

डीएम ने बताया कि शासन स्तर से 25 लाख 65 हजार पौधों को रोपने का लक्ष्य रखा गया है। इसको पूरा करने के लिए 27 विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। कहा कि इन विभागों द्वारा माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है। जिला वन अधिकारी राजीव कुमार ने सभी विभागों से पौधों की मांग के अनुरूप कार्य योजना तैयार कर ली गई है। इस दौरान जिला वन अधिकारी ने बताया कि जिले में 25 लाख 65 हजार पौधों को रोपने के लिए लगभग तीन हजार स्थान चिह्नित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों में पौधरोपण की प्रवृत्ति को बढ़ाने और वृक्षों के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button