रामपुर

Rampur News: केमरी के दो किसानों के घरों से चोरी

Connect News 24

रामपुर। सोमवार की रात केमरी थाना क्षेत्र के जिवाई जदीद गांव निवासी कमलेश अपनी बेटी मीना के साथ सो रही थीं तथा उसका बेटा कमरे में सो रहा था। रात में किसी समय चोर दीवार फांदकर उसके घर के घुस गए और अल्मारी में रखे 25000 रुपये की नगदी व संदूक में रखे सोने चांदी के जेवरात समेत करीब दो लाख रुपये का कीमती माल चोरी कर ले गए। वहीं, गांव निवासी वृजपाल सिंह अपने बच्चों के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने नऊआनगला गए थे। घर में उनकी पत्नी व पुत्र वधू बरामदे में सो रहे थे। रात में किसी समय चोरों ने घर की पिछली दीवार में कूमल लगा लिया और अल्मारी मे रखे दस हजार की नकदी व सोने चांदी के आभूषण सहित करीब डेढ़ लाख रूपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। वहीं, गांव निवासी एक अन्य किसान जयराम सैनी के घर पर भी चोरों ने कूमल लगाने का प्रयास किया, लेकिन जाग होने पर चोर भाग गए। दो घरों में चोरी की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण कर गृह स्वामियों से आवश्यक जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना पर घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button