रामपुर

Rampur News: रोडवेज बसों के चालक-परिचालकों के अब मोबाइल भी किए जाएंगे चेक

Connect News 24

रामपुर। रोडवेज बसों की चेकिंग के लिए निकली प्रवर्तन टीम बस चेक करने के साथ चालक-परिचालक के मोबाइल फोन चेक करेगी। परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से आदेश आने के बाद चेकिंग शुरू कर दी गई है। निगम के अधिकारियों का मानना है कि रास्ते में होने वाली चेकिंग की जानकारी चालक और परिचालक अन्य साथियों को दे देते हैं। इससे जांच प्रभावित होती है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है।

परिवहन निगम के अधिकारी लगातार रोडवेज बसों में सुधार लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। निगम के अधिकारियों ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि कुछ चालक-परिचालक रूट पर प्रवर्तन टीम की ओर से चेकिंग की जानकारी कॉल या फिर व्हाट्सएप के जरिये अन्य साथियों को देते हैं। प्रवर्तन दल जानकारी लीक होने से भ्रष्ट कर्मचारी जांच में फंसने से बंच जाते हैं। ऐसे चालक-परिचालक पर रोक लगाने के लिए प्रवर्तन दल के अधिकारी रूट पर बस चेकिंग के साथ चालक और परिचालक के मोबाइल फोन व व्हाट्सएप भी चेक करेंगे। जो चालक-परिचालक जांच में सहयोग नहीं करेगा। उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दीप चंद जैन ने बताया कि इस संबंध में सभी चालक-परिचालक को आदेश दे दिए हैं। अभी जांच में कोई चालक-परिचालक दोषी नहीं पाया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button