रामपुर

Rampur News: गलत मेडिकल रिपोर्ट लगाने वाले चार शिक्षकों का तबादला निरस्त

Connect News 24

रामपुर। अंतरजनपदीय तबादले की राह देख रहे चार और शिक्षकों की उम्मीदों को झटका लगा है। असाध्य रोग का प्रमाण पत्र लगाकर ये शिक्षक जनपद से बाहर जाने को तैयार थे। सत्यापन रिपोर्ट में तीन शिक्षकों के प्रमाणपत्र गलत पाए जाने पर इनका तबादला निरस्त कर दिया गया। वहीं एक शिक्षक सत्यापन कराने ही नहीं पहुंचे, ऐसे में उनका तबादला भी निरस्त हो गया। अब ये शिक्षक जनपद से बाहर नहीं जाएंगे।

जनपद से 197 शिक्षकों का अंतरजनपदीय तबादला सूची में नाम शामिल किया गया था। इनमें 24 शिक्षकों ने असाध्य रोग का मेडिकल प्रमाण पत्र लगाकर गृह जनपद जाने का दावा किया था। इन 24 शिक्षकों में से 11 शिक्षक 69000 भर्ती में शामिल थे। इसलिए ये प्रमाण पत्र सत्यापन प्रक्रिया से पहले ही बाहर हो गए। शेष 13 शिक्षकों को असाध्य रोग के प्रमाणपत्र सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। इनमें एक शिक्षक गैर हाजिर रहा और तीन शिक्षकों ने गंभीर व असाध्य रोग के जो प्रमाणपत्र लगाए थे वह गलत पाए गए। सत्यापन रिपोर्ट में इसका खुलासा होने पर तीनों शिक्षकों का अंतरजनपदीय तबादला तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया। साथ ही गैर हाजिर रहे शिक्षक का भी तबादला निरस्त हो गया। अब इनको जनपद में ही अपने मूल विद्यालय में बच्चों को पढ़ाना होगा।

मुख्यालय के खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. मजहरूल इस्लाम ने बताया कि तीन शिक्षकों के दावे गलत निकले। इनमें से किसी को असाध्य रोग नहीं था। वहीं एक शिक्षक गैर हाजिर रहा। इसलिए इनको तबादला प्रक्रिया से बाहर किया गया है। ये मूल विद्यालय में ही बच्चों को पढ़ाएंगे। गलत रिपोर्ट लगाने वाले ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश मिलते हैं, तो संज्ञान लिया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button