रामपुर

Rampur News: गायों का महत्व बताकर गोरक्षा का लिया संकल्प

Connect News 24

रामपुर। बिलासपुर में अखंड भारत परिषद अखाड़ा के मोहल्ला शांति कॉलोनी स्थित प्रदेश कार्यालय का रविवार की शाम बारिश के बीच उद्घाटन किया गया। उद्घाटन संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी ब्रह्मानंद महाराज, पिछड़ा वर्ग आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व संरक्षक हीरा ठाकुर, राष्ट्रीय सचिव ठाकुर मोहित सिंह रावल, राष्ट्रीय सह संयोजक विपरेश राणा, प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सिसोदिया, महामंडलेश्वर अशोक दास महाराज, प्रांतीय सह सचिव प्रमोद सक्सेना ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष ने कहा कि उनके संगठन का उद्देश्य गोरक्षा व बेटी की रक्षा करना है। उनका संगठन इनकी रक्षा के लिए हर समय तत्पर है। पिछड़ा वर्ग आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हीरा ठाकुर ने कहा कि अखंड भारत परिषद अखाड़ा भारत की रक्षा के लिए हर समय वचनबद्ध हैं। उन्होंने सभी से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपील की। इस मौके पर नगर अध्यक्ष पवन रस्तोगी, राजीव यादव, अजय यादव, विवेक प्रताप सिंह, प्रिंस कश्यप, प्रफुल्ल, ऋषभ सक्सेना, अंबर सक्सेना, अमित पुष्पद आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव ठाकुर मोहित सिंह रावल ने तथा संचालन नगर अध्यक्ष पवन कुमार रस्तोगी ने किया।

धमकी देने वाले के खिलाफ दी तहरीर

बिलासपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के तमाम कार्यकर्ता रविवार की शाम करीब छह बजे नगर अध्यक्ष शिवराज शर्मा के प्रतिष्ठान पर एकत्र हुए। सभी ने एक स्वर में ब्राह्मण समाज के प्रति गलत टिप्पणी करने वाले व्यक्ति की निंदा की। इसके बाद ऋषभ भारद्वाज ने संगठन के लोगों को बताया कि ब्राह्मण समाज के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी करने वाले व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद सभी लोगों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इस मौके पर शिवराज शर्मा, गुरुदत्त भारद्वाज, महेश शर्मा, सुनील शर्मा, राजेश शर्मा, आकाश शर्मा, विनोद मिश्रा आदि रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button