रामपुर

Rampur News: रविवार को भी खुले डाकघर, खूब हुई तिरंगों की बिक्री

Connect News 24

रामपुर। जिलेभर के डाकघर रविवार को भी खोले गए। डाकघरों में तिरंगों की बिक्री हुई। एक तिरंगा 25 रुपये में बेचा गया। ग्राहक तिरंगा खरीदने को पहुंचे।स्वतंत्रता दिवस को लेकर बाजार सजे हुए हैं। शहर से लेकर देहात तक लोग तिरंगे की खरीदारी कर रहे हैं। खासतौर से स्कूली बच्चों में तिरंगे को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

शहर में मिस्टन गंज, शौकत अली रोड और बरेली-मुरादाबाद हाईवे किनारे तिरंगों की दुकानें सजी हुई हैं। यहां पर तिरंगा झंडे के अलावा तीन रंगों में हेयर बैंड, रिस्ट बैंड, बैच, बिल्ला और कई तरह के सामानों के साथ इस बार चुन्नी और लहंगा आकर्षण का केंद्र है। बाजारों में तिरंगा रंग में रंगी टी-शर्ट भी काफी बिक रही हैं। राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए स्कूली छात्र-छात्राएं तिरंगा के साथ अन्य सामानों की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।

मनाया जा रहा आजादी का अमृ़त महोत्सव

आजादी का अमृत महोत्सव स्कूल एवं कॉलेजों में धूमधाम से मनाया जाएगा। गत वर्ष की तरह इस साल भी हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा की तर्ज पर बाजार में तिरंगा झंडा उपलब्ध हैं। लोग बढ़-चढ़कर तिरंगा रंग में बने सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। छात्र स्कूल में होने वाले कार्यक्रम के लिए अलग-अलग तरह के सामान खरीद रहे हैं। वहीं बच्चे, छोटे-छोटे तिरंगा और बैज खरीद रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button