रामपुर

Rampur News: 40 लाख से रुपये से होगा ज्वालानगर श्मशान घाट का जीर्णोद्धार

Connect News 24

रामपुर। ज्वालानगर श्मशान घाट का जीर्णोंद्धार होगा। इसके लिए सरकार ने 40 लाख रुपये की मंजूरी दे दी है। मंजूरी मिलने के बाद शहर विधायक आकाश सक्सेना ने नगर पालिका के अफसरों के साथ श्मशान घाट का निरीक्षण किया। साथ ही जरूरी सुधार के निर्देश दिए।

ज्वालानगर श्मशान घाट के जीर्णाोद्धार की लंबे समय से मांग चल रही थी। दरअसल, श्मशान घाट की स्थिति अति दयनीय हो गई थी। वहां जाने वाली एक मात्र पुलिया बदहाल हो गई थी, जिस कारण शव यात्राओं ले जाने में दिक्कतें होती थीं। इसके साथ ही शव दाह ग्रह भी जर्जर हो गए हैं। जिस कारण बरसात के दिनों में शवों के अंतिम संस्कार करने में परेशानी हो रही थी। नगर विधायक आकाश सक्सेना ने श्मशानघाट के जीर्णोद्धार के लिए शासन को पत्र लिखा था।

इस पर शासन ने बजट मंजूर कर लिया। रविवार को शहर विधायक ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार सिंह के साथ श्मशान घाट का जायजा लिया। उन्होंने अफसरों को पुलिया ठीक करने के साथ ही श्मशान घाट के शवदाह ग्रहों, अस्थियां रखने के लिए अतिरिक्त स्थान बनाने के निर्देश दिए। इस कार्य में करीब 40 लाख रुपये की लागत आएगी। शहर विधायक ने बताया कि आगामी कुछ दिनों में काम शुरू हो जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button