रामपुर

Rampur News: पंजाब नगर ने मथुरापुर को 5 विकेट से हराया

Connect News 24

पटवाई। पटवाई क्षेत्र के ग्राम नईमगंज में आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला पंजाबनगर और मथुरापुर की टीम के बीच में हुआ। यह टूर्नामेंट करीब एक महीना पूर्व से चल रहा है। इस टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया था। टूर्नामेंट मैं सभी टीमों के मैच के बाद फाइनल में आई मथुरापुर और पंजाब नगर की टीम। फाइनल टूर्नामेंट मैं पंजाबनगर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया। मथुरापुर की टीम ने बल्लेबाजी कर 121 रन का लक्ष्य प्राप्त किया। मुकाबला कर रही पंजावनगर की टीम ने दूसरी पारी खेल कर 12 ओवर में 5 विकेट गवाकर 122 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। पंजाब नगर की तरफ से कप्तान संजय गौतम ने सर्वाधिक रन 48 बनाए। जिसमें उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के समापन में मुख्य अतिथि भारत सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट के संचालक राम सिंह ने फाइनल में आई जीतने वाली टीम के सभी खिलाड़ियों को साईिकल और हारने वाली टीम को पंखे से सम्मानित किया । इस मौके पर मौजूद प्रधान अमृतपाल सिंह, सोनू चंद्रा, अरविंद मिश्रा, बबलू सागर, जॉनी, विवेक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button