शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सीवर लाइन के लिए खोदे गड्ढे में पहिया धंसने से ट्रक पलटा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sun, 28 May 2023 12:39 AM IST

Truck overturned due to wheel sinking in pit dug for sewer line

कनौजिया अस्पताल के पीछे गड्ढे में टायर धंसने से पलटा ट्रक।

शाहजहांपुर। सीवर लाइन की खोदाई के बाद गड्ढों को ठीक से नहीं भरे जाने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। शनिवार को कनौजिया हॉस्पिटल के पीछे सुबह छह बजे बजरी लदे ट्रक का पहिया गड्ढे में धंस गया। इससे ट्रक पलट गया। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

सुबह के समय यातायात कम रहता है, वरना ट्रक की चपेट में आकर कई लोगों की जान भी जा सकती थी। शहर में कई महीनों से सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसमें गड्ढों को भरने में लापरवाही की जा रही है। जगह-जगह सीवर लाइन के लिए गड्ढे खोदकर छोड़ दिए जाते हैं। ठेकेदार इन्हें ठीक से नहीं भरवाता है। इसके चलते रास्ते में आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। वहीं जल निगम, नगर निगम के अधिकारी उन पर कार्रवाई करने से बचते हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button