बदायूं

Budaun News: युवती को अगवा कर ले जाने में पांच पर रिपोर्ट, तीन गिरफ्तार

Connect News 24

– पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया, अब कोर्ट में दर्ज किए जाएंगे बयान

– लड़की भगाने के शक में कथित प्रेमी युवक की बहन से जुड़े मामले में हुई कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी। इस्लामनगर क्षेत्र से लापता युवती के मामले में उसके कथित प्रेमी की बहन को अगवा कर ले जाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार देर रात पांच लोगों के खिलाफ अपहरण की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़ित युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

युवती के अपहरण का मामला शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे का था। युवती की मां के मुताबिक, उसकी रिश्ते की देवरानी का इस्लामनगर क्षेत्र में मायका है। देवरानी के भाई ने अपनी बेटी का ब्याह पिछले महीने कर दिया था। वह दो दिन पहले मायके लौटी तो लापता हो गई। लापता युवती के परिजनों को लगा कि उसके बेटे ने उसे अगवा कर लिया है। इसी शक में तीन बाइक सवार पांच लोग यहां आकर उसकी बेटी को अगवा कर ले गए। शाम को पुलिस ने युवती को अगवाकर ले जाने वालों पर दबाव बनाया तो उन्होंने अगवा युवती को कोतवाली पहुंचा दिया। कोतवाली में युवती ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की है। उसने गर्दन पर चोट के निशान भी दिखाए।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर इस्लामनगर थाना क्षेत्र के निवासी पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। युवती का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल कराने से पहले उसके 161 के बयान भी दर्ज किए गए। जल्द ही कोर्ट में भी उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। नामजदों में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पिता के घर से लापता जिस युवती के शक में कथित प्रेमी की बहन को अगवा कर लिया गया, वह अपने घर पर है। उसका यहां आना-जाना था।

रिश्तेदार की भूमिका पर भी उठा सवाल

नगर निवासी युवती को बाइक पर बैठाकर अगवा कर ले जाने के मामले में बताते हैं कि इस्लामनगर की लड़की जिस समय लापता हुई, उसी दौरान एक रिश्तेदार ने युवती के एक परिजन से संपर्क साधा। परिजन के जरिए युवती के भाई के बारे में जानकारी की गई। परिजन ने जब उन्हें यह बताया कि उसका कथित प्रेमी बदायूं में है तो वह बाइकों से यहां आ धमके। बाद में हालांकि लड़की अपने इस्लामनगर स्थित घर लौट आई, लेकिन उसने परिजनों को कोई बात नहीं बताई। रिश्तेदार भी इस्लामनगर में उसके घर पहुंच गया। उसकी भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button