रामपुर

Rampur News: शाहबाद क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर छापेमारी, डंपर सीज

Connect News 24

रामपुर। सख्ती के बावजूद भी स्वार क्षेत्र से चलकर दो अवैध खनन से लदे हुए डंपर आखिरकार शाहबाद पहुंच गए। स्वार से लेकर शाहबाद तक पुलिस प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर आ रहे डंपरों को शाहबाद क्षेत्र में एसडीएम ने पकड़कर सीज किया है।मंगलवार सुबह को शाहबाद एसडीएम सुनील कुमार को सूचना मिली कि अवैध खनन से लदे हुए दो डंपर शाहबाद की ओर आ रहे हैं। सूचना के बाद एसडीएम मौके पर पहुंचे, लेकिन अवैध खनन के धंधेबाज फील्डरों ने एसडीएम को आते हुए देखकर दोनों डंपरों को लौटा दिया और दोनों अवैध खनन से लदे डंपर रामपुर की ओर जाने लगे। जिस पर एसडीएम ने पटवाई थाना पुलिस को निर्देशित करते हुए घेराबंदी करने को कहा। जिस पर पटवाई पुलिस रामपुर की ओर खड़े होकर घेराबंदी करली। एसडीएम ने पीछे से घेराबंदी कर ली। दोनों डंपरों को पकड़ लिया। एसडीएम ने दोनों डंपरों के चालकों से अभिलेख तलब किए, लेकिन दोनों डंपर चालकों के पास कोई अभिलेख नहीं थे। शाहबाद एसडीएम सुनील कुमार ने दोनों डंपरों को पकड़कर सीज कर दिया है। ऐसे में बड़ा सवाल खड़ा होता है कि स्वार क्षेत्र से लेकर शाहबाद क्षेत्र तक तमाम थाने, चौकियां, परगने पड़ते हैं, लेकिन शाहबाद तक किसी भी अधिकारी ने इन्हें नहीं पकड़ा। या यूं कहा जाए कि अवैध खनन के धंधेबाज़ों ने पुलिस प्रशासन की आंखों में धूल झोंक दी और डंपर शाहबाद तक पहुंच गए। लेकिन एसडीएम ने भी अवैध खनन करने वालों की तर्ज पर कार्रवाई की। अवैध खनन में धंधेबाज फील्डर डंपरों के आगे अपनी गाड़ी लेकर चलते है, ताकि क्षेत्र में अधिकारियों की लोकेशन उनके पास रहे। इस बार एसडीएम ने अवैध खनन के डंपरों को पकड़ने के लिए अपने फील्डर लगा दिए थे। जिसके बाद दोनों डंपरों को पकड़ लिया गया।

::::::::::::::::

खनन का अवैध संचालन जो होता है, वो अपने फील्डरों के सहारे गाड़ी निकालते हैं। हमने भी कुछ ऐसा किया। जैसे ही शाहबाद की ओर गाड़ियां बढ़ीं तो हम मौके पर पहुंच गए। लेकिन डंपर चालक रेवड़ी कलां से लौटाकर लेकर भाग रहे थे। पटवाई पुलिस को लगा दिया और उन दोनों डंपरों को पकड़ लिया। दोनों डंपरों में भारी अनियमितताएं पाई गई, जिनको सीज कर दिया है।

सुनील कुमार, एसडीएम



Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button