रामपुर

Rampur News: खौद में रामपुर-बाजपुर राजमार्ग पर लगा तीन घंटे जाम

Connect News 24

सैदनगर। रामपुर रोड पर बृहस्पतिवार को खौद में जाम लग गया। लगभग चार किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगने से यात्रियों को गर्मी में हाल से बेहाल होना पड़ा। जाम में भाजपा नेताओं का काफिला भी फंस गया जो कि पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

खौद में साप्ताहिक बाजार लगा हुआ था, जिसमें ईदुल अजहा के कारण पशुओं को भारी तादाद में यहां बेचने के लिए लाया गया था। रामपुर-बाजपुर मार्ग के दोनों ओर पशुओं का जमावड़ा होने से मार्ग अवरुद्व हो गया, जिसके चलते वाहनों को गुजरने में दिक्कत हुई। जब हालात अधिक खराब हो गए तब जाम लग गया। मुरसैना से मंगलवार के साप्ताहिक बाजार तक लगभग चार किलोमीटर वाहनों की लाइन लग गई। इन वाहनों में व्यवसायिक और पर्यटक वाहन भी शामिल रहे। जाम लगने के कारण नैनीताल आ जा रहे पर्यटकों को लगभग एक घंटे तक परेशानी उठाना पड़ी। आम यात्री भी जाम से बेहाल हो गए। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के सभापति मोहन लाल सैनी और चमरौआ के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता यूसुफ अली का काफिले जाम में फंस गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, उसने खौद चौराहे से रामपुर जाने वाले वाहनों को जौहर यूनिवर्सिटी वाले रोड पर जाने के रूट डायवर्ट किया, जिसके बाद लगभग तीन घंटे बाद जाम खत्म हो पाया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button