रामपुर

Rampur News: हाईवे पर आज से नहीं चलेंगी रोडवेज बसें

Connect News 24

रामपुर। बरेली-मुरादाबाद हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू है। सावन के पांचवें सोमवार पर मंदिरों में जलाभिषेक को लेकर शिव भक्त कांवड़ियों की भीड़ हाईवे पर बढ़ने लगी है। इसको देखते हुए पुलिस व प्रशासन सतर्क है।

शुक्रवार रात आठ बजे से हाईवे पर ट्रक, लोडर, डीसीएम आदि बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया है। हाईवे पर एक लेन में कांवड़िये चल रहे हैं। दूसरी लेन में कार, बाइक आदि छोटे वाहनों के लिए दोनों तरफ का यातायात खुला हुआ है। हालांकि कांवड़ियों की भीड़ कम है, इसलिए रोडवेज बसों को भी दूसरी लेन से गुजारा जा रहा है। यातायात निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि अभी रोडवेज बसें हाईवे से ही गुजर रही हैं। कांवड़ियों की भीड़ बढ़ती है तो रविवार को इनका आवागमन बंद कर दिया जाएगा। बसों को डायवर्जन के हिसाब से निकाला जाएगा।

भारी वाहनों के लिए रूट

-रामपुर से मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन शाहबाद, बिलारी होकर गुजारे गए। इसी प्रकार मुरादाबाद से रामपुर आने वाले भारी वाहनों को बिलारी से शाहबाद होकर गुजारा जा रहा है।

-बरेली से दिल्ली को जाने वाले भारी वाहन आंवला, शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली को भेजे जा रहे हैं।

-रुद्रपुर से वाया रामपुर होते हुए दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को जौहर पुलिया थाना गंज से बाईपास जीरो प्वाइंट शहजादनगर से अजीतपुर बाईपास पुल की साइड से शाहबाद होते हुए बिलारी, चंदौसी, बबराला होते हुए बुलंदशहर से दिल्ली के लिए भेजा गया।

-मीरगंज व अन्य मार्गों से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को तीन बत्ती तिराहा थाना मिलक से पटवाई, शाहबाद, बिलारी, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली को भेजा जा रहा है।

-बरेली जाने वाले भारी वाहनों को शाहबाद से आंवला, अलीगंज होते हुए गुजारा जाएगा। हल्द्वानी-रुद्रपुर से आने वाले भारी वाहन बिलासपुर गेट से होकर गुजारे जा रहे हैं। रामपुर से हल्द्वानी-रुद्रपुर की तरफ जाने वाले वाहन इसी रूट से होकर गुजर रहे हैं।

-हापुड़, मेरठ, गढ़ की ओर से रामपुर आने वाले भारी वाहनों को गढ़ चौपुला जनपद हापड़ से डायवर्ट कर बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, चंदौसी, बिलारी, शाहबाद होकर रामपुर को भेजा जा रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button