Rampur News: शिवम एकेडमी को हराकर सनवे ने जीती ध्यानचंद ट्रॉफी
रामपुर। रामपुर हॉकी एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे मेजर ध्यानचंद अंडर 15 जूनियर लीग हॉकी टूर्नामेंट में शिवम एकेडमी को पराजित कर सनवे सीनियर स्कूल ने ट्राॅफी पर कब्जा किया।
फिजिकल काॅलेज के मैदान पर चल रहे हॉकी टूर्नामेंट में रविवार को सनवे सीनियर व शिवम एकेडमी मिलक के बीच फाइनल मैच खेला गया। मैच प्रारंभ होते ही सनवे स्कूल के बच्चों ने अटैक करना शुरू कर दिया। पहले हाफ के 25वें मिनट में सनवे के रय्यान ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई।
दूसरे हाफ के शुरू होते सनवे के मतीन ने फील्ड गोल कर 2-0 की बढ़त दिलाई। अंत में तीसरा गोल मेवर ने किया। मैच खत्म होने से कुछ समय पूर्व बारिश होने पर टेक्निकल कमेटी ने सनवे सीनियर को 3- 0 से जीत की घोषणा की। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मोहन लाल सैनी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय किया। उनकी हौसला अफजाई की। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। टूर्नामेंट का बेस्ट खिलाड़ी मेवर, बेस्ट स्कोरर का रय्यान को घोषित किया गया। टूर्नामेंट की थर्ड प्लेस अर्बन स्कूल की टीम को दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी महफूज उर रहमान खांं, आरिफ खां, जावेद खां, इकबाल खां, साई हॉकी कोच आसिफ खां, मुन्ने खां आदि रहे। टूर्नामेंट के आयजिक जिला हॉकी सचिव मुख्तार खां ने सभी का आभार व्यक्त किया।