Rampur News: अब्दुल्ला आजम के दो पेनकार्ड मामले में स्टांप विक्रेता ने दर्ज कराए बयान
रामपुर। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो-दो पेनकार्ड मामले में मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान स्टांप विक्रेता ने अपने बयान दर्ज कराए, लेकिन बयान पूरे दर्ज नहीं हो सके। जिसके चलते मामले की अगली सुनवाई 19 मई को होगी।
भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने वर्ष 2019 में सिविल लाइन थाने में अब्दुल्ला आजम और आजम खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में दोनों पिता-पुत्र जमानत पर बाहर है। मामले की सुनवाई एमपी एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में चल रही है। मंगलवार को मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान स्टांप विक्रेता जुबेर अहमद ने अपने बयान दर्ज कराए, लेकिन बयान पूरे नहीं हो सके। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 19 मई निर्धारित की है। वहीं दूसरी ओर, अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में विवेचक दारोगा लखपत सिंह कोर्ट पहुंचे, लेकिन अब्दुल्ला आजम के अधिवक्ता के बीमार होने की वजह से सुनवाई टल गई। इस मामले की सुनवाई भी 19 मई को होगी।



