Rampur News: स्वार के युवक की मुरादाबाद में सड़क हादसे में मौत
स्वार। कोतवाली क्षेत्र के लच्छीवाला गांव का युवक दिल्ली राजमार्ग पर चंदौसी मोड़ के निकट अज्ञात वाहन से हादसे का शिकार हो गया जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया है। परिजन शव लेने के लिए मुरादाबाद चले गए हैं।
नगर के निकटवर्ती गांव लच्छीवाला गांव में मानसिंह मौर्य का परिवार रहता है। मानसिंह मजदूरी करके अपना परिवार चलाता है जबकि दो बेटों में पप्पन दिल्ली में रहकर सिलाई का कार्य जबकि दूसरा बेटा मनोज मौर्य(20) केरल में वेल्डिंग का कार्य करता है। एक बेटी है, जिसकी लगभग सात माह पहले शादी हो चुकी है। वह अपनी बहन की शादी करने के बाद केरला चला गया था। तीन दिन पहले ही वह वहां से लौटा था।
रविवार की शाम रामपुर के पास किसी गांव स्थित रिश्तेदारी में गया था। सोमवार की सुबह वह चंदौसी स्थित अपने भाई की ससुराल जाने के लिए निकला। वह भाभी को बुलाने के लिए बाइक से जा रहा था कि जीरो प्वाइंट मूंढापांडे से चंदौसी के लिए चला तो चंदौसी मोड़ के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह दूर जा गिरा। जब तक राहगीर और पुलिस आती तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। मृतक का हेलमेट दूर पड़ा मिला। कपड़ों में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।