Rampur News: इलाज कराने आए घायल के साथी ने अस्पताल में की तोड़फोड़
रामपुर। सड़क हादसे में घायल को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे उसके साथी ने आक्रोशित होकर अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी।तोड़फोड़ से अस्पताल में अफरा तफरी मच गयी।मिलक के गांव पुरैनिया जददी निवासी व्यक्ति व उसका साथी बृहस्पतिवार रात बाइक से रिश्तेदारी में पुरैनिया खुर्द गांव गए थे। रात में वापस आते समय बिलासपुर रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल को लेकर साथी एंबुलेंस से मिलक के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर व स्टाफ के न मिलने पर घायल का साथी ने हंगामा करने लगा। इस पर डॉक्टर व कर्मचारी ने मौके पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन साथी मिलक में भी उपचार कराने की बात पर अड़ा रहा और उसने अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। वहीं बताया जा रहा है कि घटना के दौरान घायल का साथी नशे में था। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। रात में ड्यटी पर तैनात डॉ. अंजू सिंह व स्टाफ ने समझाकर घायल को रेफर कर दिया। वहीं प्रभारी अधीक्षक मोहित रस्तोगी ने बताया कि जिसने भी अस्पताल में तोड़फोड़ की है उसके खिलाफ संबंधित कार्रवाई की जाएगी।