Rampur News: रामपुर में धूमधाम से मनाया गया पहला व्यापारी दिवस
रामपुर।रामपुर में व्यापारियों ने अपना पहला व्यापारी दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान भामाशाह की पुण्य स्मृति पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। इसके साथ ही मिष्ठान वितरण कर शासन की घोषणा का स्वागत किया गया और धन्यवाद दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि ओसवाल जैन वैश्य परिवार के भामाशाह मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप के मित्र, सहयोगी व सलाहकार थे। जैन समाज के अपरिग्रह के नियम के अनुरूप हल्दीघाटी के युद्ध के पश्चात जंगल जंगल पहाड़ियों में भटक रहे महाराणा प्रताप को अपनी अपार धन संपदा दान कर दी जो कि इतनी अधिक थी, जिससे हजार सैनिकों का 12 वर्ष से अधिक तक का खर्च उठाने को पर्याप्त थी। इस प्रकार उन्होंने वो आदर्श प्रस्तुत किया, जिसकी आज तक तुलना नहीं की जा सकती है। इसके बाद सभी व्यापारियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर शैलेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का आभार जताया। इस अवसर पर जिला महामंत्री शाहिद शमसी, नगर अध्यक्ष शोएब मोहम्मद खां, नगर महामंत्री जगन्नाथ चावला, जिला कोषाध्यक्ष हरीश अरोरा, नगर कोषाध्यक्ष प्रदीप खंडेलवाल, जिला युवा महामंत्री शकेब शमशी, नगर युवा महामंत्री राम गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष बिलाल शमसी, मीडिया प्रभारी हारिस शमसी, वाजिद खां, चंद्र प्रकाश. नगर उपाध्यक्ष मुकेश आर्य रस्तोगी, मोहसिन खां, फैसल हबीब, वरुण मिश्रा, दिनेश, तौसीफ खान, विपिन, महेंद्र सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।