रामपुर

Rampur News: खुदा की इबादत कर मुल्क की तरक्की की मांगी दुआ

Connect News 24

रामपुर। बृहस्पतिवार को जनपद में बकरीद का पर्व हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों, जामा मस्जिदों व अन्य मस्जिदों में नमाज अदा की। नमाज के बाद दुआ की गई। लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर बकरीद की बधाई दी। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी भ्रमण करते रहे।

रामपुर शहर स्थित ईदगाह में सुबह सात बजे से नमाज अदा की गई। यहां पर शहर काजी खुशनूद मियां ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद खुतबा पढ़ा गया। जिसमे शहर काजी खुशनूद मियां ने बकरीद के त्योहार और नमाज की फजीलत बयां की। इसके बाद देश और कौम की तरक्की के साथ मुल्क में अमन और शांति की दुआ की गई।

नमाज के बाद ईदगाह के बाहर खड़े सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने बाहर निकलते लोगों से गले मिलकर बकरीद की बधाई दी। वहीं जामा मस्जिद में सुबह साढ़े सात बजे से नमाज अदा की गई। यहां पर मौलवी रेहान खां ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद देश-प्रदेश में शांति-अमन कामय रखने और आपसी सौहार्द बने रहने की दुआ की गई। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button