रामपुर

Rampur News: शादी की जिद पर अड़ी युवती प्रेमी के घर पहुंची, परिजनों ने कराया निकाह

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Sun, 26 Nov 2023 12:47 AM IST

मिलक। प्रेमी के घर प्रेमिका जा पहुंची। घर पर उसे देखकर प्रेमी और उसके परिजनों के होश उड़ गए। प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ गई। परिजनों और रिश्तेदारों ने युवती को समझाने का प्रयास किया। लेकिन युवती अपनी जिद पर अड गाईं। घरवालों के दबाव डालने पर युवती ने पुलिस को फोन कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। युवती और उसके परिजनों को पुलिस ने समझाया। इसके बाद युवक और युवती का युवक के साथ निकाह कर दिया गया।

घटना कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुरा गांव की है। गांव निवासी एक युवती का अपने ही पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक गांव निवासी है तो युवती भी पूर्व प्रधान की भतीजी। दोनों का प्रेम प्रसंग लंबे समय से चल रहा था। युवक से शादी करने के लिए युवती आये दिन कहती रहती थी। लेकिन युवक आए दिन कोई ना कोई बहाना करके शादी करने से इनकार कर देता। लगातार युवक के द्वारा शादी के लिए टालम टोल करने से युवती नाराज हो गई। शनिवार को युवक के घर युवती जा पहुंची और उसके साथ निकाह करने की जिद करने लगी। युवक और उसके परिजनों ने युवती को मनाने का प्रयास किया लेकिन युवती अपनी ज़िद पर अड़ गई। सूचना मिलने पर युवती के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे समझा बूझकर अपने साथ घर ले जाने का प्रयास करने लगे लेकिन युवती टस से मस नहीं हुई और युवक के साथ शादी करने की जिद करने लगी। युवती के साथ उसके परिजन और युवक के माता-पिता ने दबाव डाला जिस पर युवती ने पुलिस को फोन कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर जा पहुंची।

पुलिस को देखकर युवती और युवक के परिजनों के हाथ पैर फूल गए। युवती ने युवक के साथ निकाह करने की इच्छा जताई। युवती ने पुलिस को बताया कि युवक शादी का झांसा देखकर उसके साथ प्रेम का झूठ नाटक कर रहा था। पुलिस के पहुंचने पर युवती की इच्छा जानकर युवक और युवती के परिजन शादी के लिए तैयार हो गए दोनों के परिजन तैयार हो जाने पर उनका निकाह कर दिया गया। निकाह के बाद युवती राजी खुशी अपने ससुराल विदा हो गई। दोनों के निकाह का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button