बरेली

Bareilly News: सपा नेता ने जमीन दिलवाने का झांसा देकर किसान से पांच लाख रुपये हड़पे

Connect News 24

भोजीपुरा। एक किसान को जमीन दिलवाने का झांसा देकर सपा नेता ने पांच लाख रुपये हड़प लिए। अब जमीन का दाखिल खारिज करवाने के नाम पर दस लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव पचदौरा कला निवासी शब्बर खां ने बताया कि गांव डहिया निवासी सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रहमत खां से उनकी पहचान है। 10 जनवरी, 2021 को रहमत खां उनके घर आए थे और उनसे अलीनगर पचदौरा में 15 बीघा जमीन दिलवाने का झांसा दिया। बतौर उधार उनसे पांच लाख रुपये मांगे। शब्बर खां के मुताबिक रहमत खां ने कह कि जब जमीन का बैनामा कराओगे, तभी वह रुपये लौटा देंगे।

शब्बर खां ने 18 जनवरी, 2021 को दो लाख नकद और तीन लाख के दो चेक दिए थे। कुछ समय बाद उन्होंने बैनामा कराया तो रहमत से रुपये मांगे। रहमत खां ने कहा था कि पहले बैनामा करा लो वह रुपये कुछ समय बाद लौट देंगे। आरोप है कि बाद में रुपये मांगने पर रहमत खां ने जमीन का दाखिल खारिज कराने के लिए 10 लाख रुपये और मांगे। न देने पर दाखिल खारिज न होने देने की की धमकी दी।

इसके बाद पुलिस अफसरों से गुहार लगाई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सपा नेता रहमत खां के खिलाफ धोखाधड़ी, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button