रामपुर

Rampur News: डेढ़ करोड़ रुपये से चमकेंगी मलिन बस्तियों की सड़कें, शासन ने दी हरी झंडी

Connect News 24

रामपुर। शहर में डेढ़ करोड़ रुपये से मलिन बस्तियों की सड़कें चमकेंगी। इसके लिए शहर विधायक आकाश सक्सेना की ओर से भेजे गए मुख्यमंत्री अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के तहत भेजे गए प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है। अब जल्द ही सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होगा।शहर की मलिन बस्तियों की स्थिति अत्यंत खराब है। यहां तक की पक्की सड़कों का अभाव है। इसके अलावा पेयजल, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी भी है। जिस कारण लोगों को काफी असुविधा होती है। ऐसे में शासन की ओर से मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना शुरू की गई, जिसके बाद नगरीय विकास अभिकरण की ओर से प्रस्ताव मांगे गए थे।

शहर विधायक आकाश सक्सेना ने 32 सड़कों के प्रस्ताव दिए थे। डूडा विभाग की ओर से ये प्रस्ताव मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया था, जिसके बाद शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। शहर विधायक ने बताया कि योजना के तहत मझरा ताशका की पांच, चपटा कालोनी की 10, बमनपुरी की दो, नई बस्ती की तीन, पंखेवालान की एक, मैगजीन के पीछे की तीन, नई बस्ती सतूने संग की तीन, मोहल्ला कलकत्ता की पांच सड़कों के प्रस्ताव दिए थे। इन सड़कों के निर्माण में करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि सभी सड़कें शासन से मंजूर हो गई हैं। जिसके बाद अब आगामी कुछ दिनों में सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button