Rampur News: धूप ने कड़े किए तेवर, पारा 32 डिग्री पर पहुंचा
रामपुर। बारिश का सिलसिला खत्म होने के बाद सूर्यदेव ने अपने तेवर तल्ख कर लिए हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिससे गर्मी ने अपना असर दिखाया। गर्मी बढ़ने से लोग परेशान हुए।
बीते दिनों जनपद में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। इससे मौसम तापमान गिरकर 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया। मौसम में ठंड का अहसास होने लगा था। अब दो दिनों में मौसम ने करवट बदली है और सुबह से ही धूप अपना असर दिखा रही है। शुक्रवार को मौसम साफ रहा और चिलचिलाती धूप में लोग परेशान हुए। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक अब रोजाना तापमान में बढ़ोतरी होगी। चार दिन में तापमान बढ़कर 37 डिग्री तक पहुंच जाएगा।