रामपुर
Rampur News: मजदूर करंट लगने से नीचे गिरा, मौत
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव इमरता निवासी एक युवक की गोवा में मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक गांव निवासी दानिश(26) गोवा में एक कंपनी में वेल्डिंग का काम करता था। शुक्रवार को वह काम करने के लिए कंपनी में पहुंचा। वह 10 फिट की ऊंचाई पर काम कर रहा था। इस दौरान करंट लगने से वह झटपटाकर नीचे आ गिरा। आनन फानन में उसके साथी मजदूर उसको इलाज के लिए अस्पताल में लेकर जहां पर डॉक्टरों ने दानिश को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।