रामपुर

Rampur News: छत पर सोते रहे लोग, तीन घरों से सामान चुराकर ले गए चोर

Connect News 24

केमरी/बिलासपुर।थाना क्षेत्र के म्यूड़ी गांव में तीन घरों में लोग कमरों के दरवाजे खुले छोड़कर परिजनों संग छत पर सो गए और रात में किसी समय मेन गेट से घुसे चोरों ने नकदी, सोने चांदी के जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर दिया। शनिवार सुबह उठे परिजन कमरों में बिखरा सामान देखकर दंग रह गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ भी की, मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

थाना क्षेत्र के म्यूढ़ी गांव निवासी रामकिशोर ट्रक चालक हैं और बीती रात वह परिजनों संग छत पर सो रहे थे। रामकिशोर ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व ही पचास हजार रुपये समूह से लिए थे व पचास हजार रुपये ट्रक मालिक से उधार लिए थे ।सारी रकम अपने कमरे में रखे संदूक में रख दी थी।रात में किसी समय घर में घुसे चोर सारी नगदी व पत्नी के सोने चांदी के जेवर ले गए।

छत पर सो रहे गांव निवासी मुकट लाल के घर में रखे पचास हजार रुपये व सोने चांदी के जेवरात तथा खेमकरन के घर से बीस हजार की नगदी व जेवरात चोरी कर ले गए। जाते समय चोरों ने घर का सारा सामान इधर-उधर बिखेर दिया था। छत पर सोए परिवार के लोग सुबह उठे और जब नीचे आए तो घर का सामान बिखरा देख उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी व घटना स्थल का निरीक्षण किया । गृहस्वामी के अलावा आसपास के लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की है।प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्दी ही घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button