रामपुर

Rampur News: बंधक बनाकर दुष्कर्म के मामले में महिला समेत दो को सजा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Sat, 09 Dec 2023 01:35 AM IST

रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में अदालत ने महिला समेत दो आरोपियों को सजा सुनाई है। कोर्ट ने महिला को सात साल जबकि युवक को दस साल की सजा सुनाई है।

अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने तीन अक्तूबर 2017 को अजीमनगर थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि उसकी नबालिग बेटी के साथ बंधक बनाकर भगवत ने दुष्कर्म किया। इसमें गांव की ही छोटी उर्फ तस्लीम ने सहयोग किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए विवेचना की और फिर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। शुक्रवार को इस मुकदमे में सुनवाई हुई। विशेष लोक अभियोजक सुमित शर्मा ने बताया कि कोर्ट ने भगवत को दस साल की कैद और 1.05 लाख रुपये का जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। इसके साथ ही छोटी उर्फ तस्लीम को सात साल की कैद व 5500 रुपये का जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button