Rampur News: बरातियों और ग्रामीणों में मारपीट, तीन घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:37 AM IST
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बरातियों और ग्रामीणों में जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र के हकीमगंज गांव की है। शुक्रवार की देर शाम गांव में बारात आई थी। बैंड बाजे को लेकर बराती एवं ग्रामीणों मारपीट होने लगी। बरातियों एवं ग्रामीणों ने एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। बरात में मारपीट की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज अजय राणा घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। मारपीट में गांव का राजू समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने माहौल खराब देख बैंड बाजा बंद कर दिया। बारात में हुई मारपीट के बाद गांव में अफरा तफरी मची हुई है। बरातियों को गांव के कुछ दबंगों ने पीट दिया शादी वाले घर में मेहमान के साथ पड़ोसी युवाओं से मारपीट में महिला समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को तहरीर दी है।