रामपुर

Rampur News: बिचौलिये ने दूल्हे को पीटा, रुकवाई जयमाला

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Sat, 09 Dec 2023 01:39 AM IST

शाहबाद (रामपुर)। बरात में वर-वधू की जयमाला के दौरान बिचौलिये ने किसी बात को लेकर दूल्हे को पीट दिया। जिस पर हंगामा हो गया। दुल्हन के पिता ने पुलिस को बुलाकर वर-वधु के फेरे करवाए। बिचौलिए समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ढकिया चौकी क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात को शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बरात गई थी। गांव में पहुंचने के बाद बरात चढ़त का कार्यक्रम शुरू हुआ। बैंड बाजे के साथ बरात पूरे गांव में घूमते हुए दुल्हन के घर पहुंची। बरातियों ने खाना शुरू किया। उसके बाद वर-वधु जयमाला कार्यक्रम शुरू हुआ। दुल्हन के पिता का आरोप है कि शादी कराने वाले बिचौलिये द्वारा किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। आरोप है कि जयमाला के दौरान बिचौलिए ने दूल्हे की पिटाई कर दी और हंगामा शुरू कर दिया। गांव का बिचौलिया होने के कारण बरात में आए हुए लोगों ने डर के कारण बिचौलिये को कुछ नहीं कहा। इस दौरान बरात में भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान दुल्हन का इस घटना से आहत हो गया। परेशान दुल्हन के पिता ने देर रात में ही डायल 112 पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। पुलिस के पहुंचते ही हंगामा कर रहा बिचौलिया समेत कई लोग फरार हो गए। हंगामा और विवाद होते-होते शुक्रवार का दिन निकलने लगा। डायल 112 पुलिस ने अपने सामने वर-वधु के फेरे करवाए। जिसके बाद बिना जयमाला के ही बरात की प्रक्रिया पूरी की गई। दिन निकलने पर बरात वापस अपने गांव आ गई। दुल्हन के पिता ने बताया कि मामूली सी बात को लेकर गांव के बिचौलिए ने बवाल खड़ा कर दिया था। इस घटना से उनके मांन-सम्मान को ठेस पहुंची है। इस घटना के बाद दुल्हन के पिता की ओर से नामजद बिचौलिये समेत तीन के खिलाफ तहरीर ढकिया चौकी में दी गई है। ढकिया चौकी प्रभारी आनन्दवीर सिंह ने बताया कि बिचौलिए के यहां दबिश दी थी। लेकिन बिचौलिया हत्थे नही लगा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर ढकिया पुलिस की करवाई से दुल्हन का पिता संतुष्ट नही हुए। जिसके बाद एक तहरीर एसपी रामपुर को भी दी गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button