रामपुर

Rampur News: गोकशी का आरोपी 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

Connect News 24

बिलासपुर। पटवाई की गोकशी की घटना में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी गोतस्कर को पुलिस ने डांडिया के जंगल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। घायल का इलाज कराया जा रहा है।

शाहबाद निवासी गोतस्कर सुभान काफी समय से वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से बिना नंबर की एक बाइक, एक तमंचा व एक कारतूस व दो तमंचा खोखे बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संसार सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकार रवि खोकर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

कोतवाली प्रभारी नवाब सिंह के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब 3:45 बजे मुखबिर ने सूचना दी कि शाहबाद के मोहल्ला नालापार निवासी 25 हजार रूपये का इनामी बदमाश सुभान बाइक से खजुरिया थाना क्षेत्र से डंडिया जंगल की ओर होते हुए रुद्रपुर को जा रहा है। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि खोखर के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी नवाब सिंह ने एसओजी प्रभारी अजय पाल सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी संजय कुमार तेवतिया के साथ नैनीताल हाईवे स्थित रुद्रबिलास पुलिस चौकी पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करनी शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक, चौकी के समीप पहुंचे बदमाश को पुलिस ने रुकने का संकेत दिया तो उसने बाइक वापस मोड़ ली। जिसका पुलिस पार्टी ने पीछा किया तो वह डंडिया के जंगल में घुस गया। पुलिस ने आरक्षित डंडिया वन में घेराबंदी कर ली। खुद को घिरता देख गोतस्कर ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस की एक गोली सुभान के दाएं पैर में लगी। जिसके कारण वह घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत ही घायलवास्था में गिरफ्तार कर लिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button