रामपुर

Rampur News: ढाबे पर चाय पीने उतरे दो ट्रक चालकों को कार ने रौंदा, मौत

Connect News 24

रामपुर। हाईवे पर धनेली पूर्वी के पास स्थित ढाबे पर मंगलवार रात करीब 12 बजे चाय पीने उतरे दो ट्रक चालकों सरफराज खान (45) और दिनेश कुमार यादव (35) को कार ने रौंदा दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार सड़क किनारे खाई में पलट गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। झारखंड के जिला हजारीबाग थाना लौसीना निवासी सरफराज खान, झारखंड के जिला चतरा स्थित थाना झटखोरी के ग्राम जबैर निवासी दिनेश कुमार यादव (35) और झारखंड के जिला पलासु स्थित थाना तरहंसी के ग्राम गुरहा निवासी आजाद खान ट्रक में सामान लेकर गजरौला से बरेली की ओर जा रहे थे। मंगलवार रात तीनों हाईवे किनारे ट्रक खड़े करके चाय पीने के लिए उतरे थे। तभी बरेली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने सरफराज और दिनेश को टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आजाद बाल-बाल बच गया।

ट्रक चालकों को रौंदती हुइ कार आगे जाकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। तभी मौका पाकर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मृतक ट्रक चालकों के साथी आजाद की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। चालकों को टक्कर मारने वाली कार रामपुर के नंबर की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button