रामपुर

Rampur News: बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

Connect News 24

रामपुर। शाहबाद में बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों अंकित कुमार (29) और यशवीर (22) की मौत हो गई। यशवीर दवा लेने जा रहा था, जबकि अंकित नौकरी की तलाश में रामपुर गया था और वहां से लौट रहा था। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे शाहबाद के ढकिया गांव निवासी अंकित कुमार और बंदार गांव निवासी यशवीर की बाइकों की भिड़ंत मीरापुर गांव स्थित प्याऊ के निकट हो गई। हादसे में दोनों युवक जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराया गया। सूचना पर दोनों के परिजन पहुंच गए। डॉक्टर ने घायलों को रेफर कर दिया। रामपुर जिला अस्पताल पहुंचते ही अंकित कुमार की मौत हो गई।

वहीं यशवीर के परिजन हालत गंभीर देखकर उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए, जहां यशवीर की भी मौत हो गई। यशवीर के परिजनों ने बताया कि वह शाहबाद से अपनी दवा लेने जा रहा था। अंकित के पिता यशवंत ने बताया कि उसने बीएड कर लिया था। रोजगार की तलाश में वह रामपुर में अपने ताऊ के घर गया था। वहीं से वह वापस लौट रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी जान चली गई। किसी भी पक्ष ने कार्रवाई के लिए तहरीर नहीं दी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button