रामपुर

Rampur News: हाईवे पर अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई चौकीदार समेत दो घायल

Connect News 24

रामपुर। रामपुर से बिलासपुर बाइक से जा रहे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चौकीदार की बाइक नैनीताल हाईवे बाईपास स्थित डिवाइडर से किसी वाहन से बचने की प्रयास में अनियंत्रित होकर टकरा गई। जिसके कारण बाइक सवार चौकीदार व उसका रिश्तेदार घायल हो गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार सहित रह रहे चौकीदार राहुल रस्तोगी के अनुसार शनिवार की शाम करीब चार बजे वह बाइक से रामपुर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित अपने आवास पर लौट रहा था। उसके साथ बाइक पर उसका रिश्तेदार प्रदीप कुमार भी बैठा हुआ था। चौकीदार के अनुसार नैनीताल हाइवे स्थित नवीन मंडी के समीप बाईपास पर अचानक सामने से आ रहे एक वाहन से बचने की प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान हाईवे पर गिरने से वह दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर एंबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button