रामपुर

Rampur News: अजीतपुर बिजली घर पर हुआ हंगामा, बिजली कटौती से नौ घंटे परेशान हुए बाशिंदे

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

Updated Sun, 20 Aug 2023 01:11 AM IST

रामपुर। ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का काम होने के चलते शुक्रवार रात को अजीतपुर क्षेत्र के बाशिंदों ने बिजली सप्लाई न आने पर बिजलीघर का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने जल्द ही ट्रांसफार्मर का शिफ्टिग का काम करने के लिए कहा। काफी देर नोकझोंक के बाद रात करीब दो बजे के आसपास सप्लाई सुचारू हो सकी है।

अजीतपुर क्षेत्र में मौजूदा समय में ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का काम चल रहा है। यहां पर कम क्षमता वाले ट्रासंफार्मरों को बदलने का काम किया जाने लगा है। ऐसे में शुक्रवार शाम पांच बजे से बिजली सप्लाई नहीं आई, जिससे खफा लोगों ने बिजलीघरों में फोन से संपर्क साधा, लेकिन कोई सटीक जबाव नहीं मिल सका। काफी देर तक बिजली सप्लाई नहीं आई। बिजलीघर के लोगों ने शिफ्टिंग का काम जारी होने के लिए कहा । हंगामे के बीच बिजली कर्मियों ने जल्द ही सप्लाई शुरू कराए जाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद सभी लोग घर चले गए। बताया जा रहा है कि इसके बाद सप्लाई करीब रात दो बजे आ सकी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button