रामपुर

Rampur News: नशे में घर छोड़कर पत्नी गई बागड़ तो युवक ने दे दी जान

Connect News 24

रामपुर। मिलकखानम क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी हरिशंकर (35) ने बुधवार की रात सिर्फ इसलिए फंदा लगाकर जान दे दी। क्योंकि शराब पीने के बाद उसकी पत्नी ममता उसे घर छोड़कर बागड़ धाम के लिए बच्चों के साथ रवाना हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह हरिशंकर का शव घर में लटका मिला। सूचना मिलने पर पत्नी ममता बीच रास्ते से ही वापस लौट आई। मिलकखानम थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर निवास हरिशंकर के परिवार में पत्नी ममता व तीन बच्चे हैं। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। गांव के लोगों ने राजस्थान के बागड़ धाम जाने के लिए बस किराये पर बुक की थी। हरिशंकर ने भी पत्नी और बच्चों के लिए सीट बुक कराई थी। परिजनों के अनुसार बुधवार की शाम सभी श्रद्धालु बागड़ धाम जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान हरिशंकर ने शराब पी ली। जिस पर उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया। रात में पत्नी उसे शराब के नशे में घर छोड़ गई और बच्चों को लेकर ग्रामीणों के साथ बागड़ धाम के लिए रवाना हो गई। रात में हरिशंकर का नशा कम हुआ तो उसे पता चला कि पत्नी उसे छोड़कर बच्चों के साथ बागड़ चली गई है। गुस्से में उसने आत्मघाती कदम उठाते हुए पत्नी की साड़ी का फंदा लगाकर लटक गया।

भाभी ने देखा शव तो निकली चीख

बृहस्पतिवार की सुबह उसकी भाभी किसी काम से उसके घर आई तो हरिशंकर का शव फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग व परिजन एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति की आत्महत्या की सूचना मिलने पर पत्नी ममता बीच रास्ते से ही वापस लौट आई। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि हरिशंकर शराब का आदी थी। जिसे लेकर पति-पत्नी में अकसर विवाद रहता था।



Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button