रामपुर

Rampur News: ककरौआ में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Connect News 24

रामपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर ग्राम ककरौआ में एक भव्य शोभयात्रा निकाली गयी। जिसमें एक से बढ़कर एक मनमोहक झांकियां निकाली गयीं। कृष्ण-राधा, वासुदेव, मथुरा ग्वाले गोपियां समेत तमाम आकर्षक झांकियां देख कर कृष्ण नाम के जयकारे लगने लगे। इसके साथ भी भक्ति भजनों की धूम रही। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि शहर विधायक आकाश सक्सेना ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि आज कितना अच्छा माहौल है, जहां सभी धर्मों के लोग एक दूसरे के पर्वों में शामिल हो रहे हैं। हिंदू मुसलमान का तो मुसलमान हिंदू का साथ दे रहा है। बाद में शोभायात्रा पूरे गांव में होते हुए मंदिर पर समाप्त हुई। इस मौके पर ग्राम प्रधानपति ककरौआ देवेंद्र सैनी, प्रेमपाल सैनी, प्यारेलाल लोधी, रमेश कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

त्रिपुरेश्वरी पीठ में किया गया पूजन-अर्चन

रामपुर। श्री त्रिपुरेश्वरी शक्ति पीठ में योग मार्ग और भगवान के आने की प्रतीक्षा में गृहस्थों ने पूजन-अर्चन किया और जन्माष्टमी को मनाया। इस दौरान महायोगी वासंतेय ने लोगों को बताया कि श्री कृष्ण का प्राकट्य दिवस पहले दिन ही मथुरा वासियों को संपन्न करना चाहिए। शुद्ध चैतन्य जीव आत्माओं को इस दिन कृपा की वर्षा होती है। इसके साथ ही दिव्य यौगिक साधना का परिणाम मिलता है। जो व्यक्ति योग जीवन जीना चाहते हैं। कहा कि उन्हें श्रीमद्भागवत गीता का अध्ययन करना चाहिए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button