Rampur News: आज अमर उजाला पुलिस शौर्य सम्मान से नवाजे जाएंगे जांबाज पुलिसकर्मी
रामपुर। वह घड़ी आ गयी जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मां तुझे प्रणाम के तहत पुलिस शौर्य सम्मान कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाएगा। यह आयोजन बरेली रोड स्थित होटल ओपल में शाम छह बजे से शुरू होगा।
अमर उजाला की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर प्रति वर्ष जश्न-ए-आजादी के लिए मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत विविध आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को होटल ओपल में पुलिस शौर्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मंडल व जिला स्तर के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी शामिल शिरकत करेंगे। इनके द्वारा जांबाज पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़े उद्यमी, समाजसेवी व अन्य लोग शिरकत करने जा रहे है।
ये हैं हमारे सहयोगी
मुख्य प्रायोजक अर्थकॉन, प्रायोजक स्वाती मेंथॉल, कपिल मेंथॉल व सहयोगी द ओपल होटल, एमआईएमटी, राम रतन सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज, ओशियन हॉस्पिटल, समर्पण एक प्रयास संस्था, फेयर एक्सपोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, व्याख्या वस्त्र कलेक्शन।
यह बेहद खुशी की बात है। अमर उजाला की तरफ से पुलिस के सम्मान की विशेष पहल की गई है। निश्चित रूप से यह कार्यक्रम आयाम स्थापित करेगा और लोगों के लिए प्रेरणा बनेगा।
फोटो
अमर उजाला का पुलिस शौर्य सम्मान एक अनोखी पहल है। जिससे पुलिस को हौसला और समाज को दिशा मिलेगी और सकारात्मक ऊर्जा भी मिलेगी।
फोटो
यह एक अच्छी पहल है। पुलिस कर्मियों का सम्मान जरूर करना चाहिए। वे दिन-रात हमारी सुरक्षा में खड़े रहते हैं। इससे लोगों के मन में भी सकारात्मक सोच विकसित होगी।
फोटो
अमर उजाला पुलिस शौर्य सम्मान का हिस्सा बनकर बेहद खुशी हो रही है। पुलिसकर्मियों के लिए सलाम। कार्यक्रम का हिस्सा बनकर गर्व महसूस हो रहा है।
फोटो
-अमर उजाला का पुलिस शौर्य सम्मान पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाएगा। यह अच्छा कदम है। इससे पुलिसकर्मियों को और ज्यादा बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलेगी।
डाॅ.संसार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक