बदायूं

Budaun News: ट्रक की टक्कर से टूटा पोल, बिल्सी की आपूर्ति दस घंटे रही ठप

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Fri, 08 Sep 2023 01:48 AM IST

Pole broken due to collision with truck, water supply halted for ten hours

बिल्सी देववाणी चौराहे पर ट्रक द्वारा तोड़े गए पोल को ठीक करता कर्मचारी। संवाद

बिल्सी। बिसौली-कासगंज बाइपास मार्ग पर स्थित देववाणी मंदिर चौराहे पर एक ट्रक की टक्कर से पोल टूट गया। गनीमत रही कि उस वक्त बिजली आपूर्ति बंद थी, नहीं तो यहां बड़ा हादसा हो सकता था। पोल टूटने से मोहल्ला संख्या पांच और चार की बिजली आपूर्ति करीब 10 घंटे तक ठप रही।

सब्जी मंडी में लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड के कारण बुधवार रात में ही फुंक गया। इसकी वजह से मोहल्ला संख्या एक और छह समेत मुख्य बाजार की बिजली ठप रही। लोगों को भीषण गर्मी में रात को काटना पड़ा। वहीं, पीने के पानी के लिए भी भटकना पड़ा। बताते हैं कि 15 दिन पहले भी यह ट्रांसफार्मर ओवरलोड के कारण धमाके के साथ जल गया था। फिर भी ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। 400 केवीए का ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार को लगा दिया है। जेई दिनेश कुमार ने बताया कि ट्रक की टक्कर से टूटे पोल और मंडी के ट्रांसफार्मर को बदल कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button